फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कन्या और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 27 Jun 2024 07:25 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
27 जून का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 27 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने काम में चल रही समस्याओं के दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से आप फूले नहीं समाएंगे। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया था, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अपने मन में चल रही समस्याओं को दूर करेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे और आगे उसे दोबारा नहीं दोहराएंगे।

Aaj Ka Rashifal 27 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर रखना होगा। अपने काम को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आप अपने काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य पर पूरा फोकस बनाकर रखें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता लाने के लिए  आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, तभी आपके काम आसानी से पूरे हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने कामों में सोच समझकर आगे बढ़ें और आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो उसमे अभी कुछ समय रुक जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपको अपनी समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। आप किसी से कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियां को आसानी से पूरा कर सकेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed