फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, कुंभ और मीन राशि वालों की भौतिक सुख सुविधाओं में होगा इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 23 Jul 2024 06:46 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 23 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
Aaj Ka Rashifal 23 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपको पूरा जोर रहेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आवभगत करते नजर आएंगे। आपको किसी काम को लेकर सहमति बनाकर चलना होगा। आपके पिताजी आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए अपने कामों की योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप यदि शेयर मार्केट आदि में धन का निवेश करेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ तो मिलेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों को भी ध्यान देकर करना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी से कोई वादा करें, तो उसे पूरा करने की कोशिश अवश्य करें। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 July Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से कानून में चल रहा था, तो वह भी सुलझेगा, लेकिन आपको लेनदेन बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। आप कुछ नए व्यक्तियों से संपर्क बढ़ाएंगे, जो आपके व्यवसाय को विदेशों तक लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को यदि कुछ विषयों में बदलाव करना चाहें,  तो उसके लिए अपने सीनियर से सलाह अवश्य लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed