फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों की प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, जानिए बाकी राशि वालों का हाल

Fri, 21 Jul 2023 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Jul 2023 07:26 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal : गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज काफी हद तक दूर होगी। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 21 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी आवश्यक कार्य को लेकर घर से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप दिन का काफी माता पिता की सेवा में लगाएंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज काफी हद तक दूर होगी।

Aaj Ka Rashifal 21 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में कुछ नए संबंध बनेंगे और आपके अपनों के सहयोग से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लिया, तो इससे आपके रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और आप पिताजी की सेहत को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपके मन में यदि कुछ कामों को लेकर उलझन चल रही है, तो उनमें आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आगे बढ़ें। वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी।आप माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत के लिए सोच सकते हैं। परिवार में यदि लोगों से आप सब आपका कोई आपसी मतभेद चल रहा है, तो वह भी आज दूर होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी पद व प्रतिष्ठा से आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम से बचने के लिए रहेगा और आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। यदि आपने किसी बड़े काम में जोखिम उठाया, तो उससे आपको समस्या आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी और आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed