Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। आप अपने किसी मन की बात को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं को त्याग करके बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यों को लेकर नई-नई योजनाएं बनाएंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। घर में छोटे बच्चे के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने से अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपका ध्यान भगवान की भक्ति में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपने यदि किसी से कर्ज लेने का सोचा है, तो बिल्कुल ना लें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपने मित्रों और सगे संबंधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम यदि अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने पिताजी की किसी बात को लेकर उनसे बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।