फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को नौकरी और करियर में मिलेगी तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 19 Oct 2024 07:18 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 19 Oct 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
19 October Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 19 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। आपकी इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहने से आपको परेशानी अवश्य होगी। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजन भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिस कारण ही आपके खर्चे बढ़ेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।

Aaj Ka Rashifal 19 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी समस्याओं को लेकर कोई कष्ट उठाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज या फिर खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्त भरा रहने वाला है। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, तभी आपके व्यवहार में बदलाव नजर आएगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कोई समस्या सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह परेशानी दूर होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed