फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 18 Oct 2024 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Oct 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 18 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे। आपके पिताजी को आंखों से संबंधित समस्याएं यदि चल रही थी, तो उससे काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहा था, तो वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपको अपने किए गए कामों के लिए कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है।
Aaj Ka Rashifal 18 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको अपने किसी मन की बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आप अपने घर की रखरखाव के साथ-साथ अपने ऊपर पूरा ध्यान देंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में भी आप बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके सहयोगी आपके उन कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कामों को लेकर कुछ कठिनाइयां बनी रहेगी। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आपको काम को लेकर कुछ परेशान होना पड़ सकता है। आप किसी के भरोसे कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed