Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान थोड़ा काम देंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता से आपको बातचीत करके कामों में आगे बढ़ना होगा। आप किसी अधिकारी की बात को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने काम को लेकर कुछ नए लोगों से मिलना जुलना होगा। घर की सुख-सुविधाओं के खरीदारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जल्दबाजी के कारण आपकी कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आप किसी के कहने में आकर निवेश न करें। आपको अत्यधिक थकान व कमजोरी के कारण समस्या हो सकती है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही इन्वेस्टमेंट करें। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह न उलझें। आपके लिए प्रेम व सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक कामों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उस पूरा ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आप काम शुरू कर सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्य क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी मेहनत खूब रहेगी। भविष्य को लेकर आप निर्णय ले सकते हैं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र के कारण कोई समस्या खड़ी होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको बेवजह की टेंशन से खुद को दूर रखने की आवश्यकता है।