फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष और कुंभ राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्चे, सिंह और कन्या राशि वालों को लाभ के संकेत

Thu, 17 Oct 2024 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल- 17 अक्तूबर 2024 - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 17 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप अनदेखी करेंगे तो बाद में आपको उसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। आपकी यदि कोई बहुमूल्य चीज खो गयी थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके शत्रु के रूप में हो सकते हैं। आपको अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। खर्चो को लेकर आपको सावधान रहना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 17 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवस्था में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जो खुशी का कारण बनेगा। आप अपने घर नया वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप यदि किसी से कोई लेनदेन करें, तो उसे पूरी लिखा पढ़ी करके ही करें, क्योंकि उसमें कोई नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों पर आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपने घर पर पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी, जिसको लेकर आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी सरकारी काम को कल पर न टालें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। किसी गलती के लिए आपको पछतावा हो सकता है। आपने यदि किसी से मांगकर वाहन चलाया, तो इससे किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करने होगी, तभी वह दूर हो सकती हैं। कोई पुराना मित्र आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed