फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: इन चार राशि वालों की आय में इजाफा और नौकरी में तरक्की के योग, जानें दैनिक राशिफल

Thu, 15 Aug 2024 06:05 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल- 15 अगस्त का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


Aaj Ka Rashifal 15 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके घर में किसी तरह का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अपने अधिकारियों को खुश रखेंगे।
Aaj Ka Rashifal 15 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ और शानदार रहने वाला है। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। घर-परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होगी, जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। लेनदेन से सबंधित कोई काम यदि अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप वरिष्ठ सदस्यों से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने किसी पुराने काम को लेकर यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं पर को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed