फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क और कन्या समेत इन तीन राशि वालों को मिलेगा मन मुताबिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 05 Nov 2024 07:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 05 Nov 2024 07:57 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 05 नवंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
5 नवंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 05 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में भी आप यदि बदलाव करना चाहते हैं, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकता है, जिसमें आप बहुत ही सोच समझकर निवेश करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ जरूरी कामों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी से पैसे का लेनदेन आपको पूरी लिखापढ़ी करके करना होगा।

Aaj Ka Rashifal 05 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी रहेगी और भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपने जरूरत के खर्चों को ही करें और अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं। आपका किसी पुराने विरोधी से लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी उलझन भरे कामों को करने को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप यदि किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़े, तो इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपका परिवार में किसी सदस्य से यदि मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां में आप बिल्कुल ढीला न दें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 05 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लेनदेन पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। आपका विश्वास भरपूर रहेगा। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो आपकी कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या बढ़ सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। आपसे कुछ बेवजह का लड़ाई-झगड़ा हो सकता हैं। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed