फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 03 November: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को हो सकता है फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 03 Nov 2023 12:12 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 03 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 03 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से माफी मांग सकते हैं, लेकिन यदि आपने अपने कामों में आलस्य दिखाया, तो इससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने शारीरिक समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे, जो बाद में आपके लिए बड़ी हो सकती हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

Aaj Ka Rashifal 03 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आप उत्साहित होकर कोई ऐसा वादा ना करें, जिससे कि उसे पूरा करने में के बाद आपको समस्या हो। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आप बाहर निकलेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी योजना को बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी तरक्की कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढने के लिए रहेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कुछ नए संपर्क का आज पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे परिवार के सदस्यों को समस्या हो। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्यों की सभी समस्याओं को भी आसानी से पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। सूझबूझ में आप सक्रियता बनाए रखें। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। परिजनों का आपको समर्थन प्राप्त होगा। कामकाज के मामलों में आप ढील ना दें और किसी पर कोई अहम जिम्मेदारी ना डालें। आपका कोई विरोधी आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर नहीं बनाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed