फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 01 Feb 2023 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Feb 2023 07:36 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashifal: सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी और वह कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। बाहरी व्यक्तियों से आज आपका मेल-जोल बना रहेगा। यदि आप एक लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तो आप उसे जल्द ही पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आप संतान के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 01 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर जो लोग परेशान हैं, तो उनके करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आप घर व बाहर लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आज आपको वरिष्ठ सदस्यों से घर परिवार में चल रही महत्वपूर्ण बातों को लेकर बातचीत करनी होगी। आपकी कुछ अनोखी कोशिश रंग लाएगी। आप आज जीवनसाथी के लिए किसी नए छोटे मोटे व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी की बातों में आकर अपने धन को किसी योजना में ना लगाएं और यदि किसी संपत्ति संबंधित काम की तरफ आगे बढ़ें, तो उसमें कोई समझौता ना करें। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा और आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी आय बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed