Love Horoscope 17 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ ला सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात कर पाएंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। यदि सिंगल हैं, तो किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आकर्षण भी।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका रिश्ता स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। पार्टनर के साथ आपसी समझ मजबूत होगी। पुराने मनमुटाव खत्म होने का योग बन रहा है। यदि शादीशुदा हैं, तो रिश्ते में नई ऊर्जा आ सकती है। सिंगल लोग किसी गंभीर रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन थोड़ा भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। हो सकता है आप अपने पार्टनर की अपेक्षाओं को समझ न पाएं। संवाद की कमी रिश्ते में दूरी ला सकती है, इसलिए बातों को दिल में न रखें। संयम और समझदारी से काम लें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका दिल भावनाओं से भरा रहेगा और आप गहरे जुड़ाव की तलाश में रहेंगे। पार्टनर के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जिससे वे भावनात्मक जुड़ाव महसूस करें।