Love Horoscope 14 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपके लिए यह समय कुछ नई परेशानियां लेकर आ सकता है। घर और बाहर दोनों जगह संयोग बिठाने में दिक्कतें होंगी। साथी आपसे मन की बात भी साझा इस समय करेंगी। परंतु काम के तनाव के कारण आप समय कम दे पाएंगे।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): साथी को खुश करने का आज भरपूर प्रयास करेंगे। आपके छोटे-छोटे कदम रिश्ते को प्रेम से भरेंगे। सिंगल लोग किसी खास को फूल देकर मन की बात कह सकते हैं। छोटे-छोटे इशारे भी आपको और साथी को जोड़ेंगे। रिश्तों में सब्र और समझ बढ़ेंगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। वैवाहिक जीवन बेहतर बनाने के लिए साथी से खुलकर बात करना सही रहेगा। आप दोनों एक दूसरे को जानने के लिए एक अच्छा समय बिताएंगे। आत्मविश्वास और कोमलता से बात करके आप रिश्ते को नई दिशा देने में सफल बनेंगे।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपके रिश्ते में नई ऊर्जा आने से आप अच्छा महसूस करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक रूप से मन की बात को साझा करेंगे। मित्र व रिश्तेदार भी आपका साथ देंगे। अपने शब्दों का चयन विवेकपूर्वक करें।