Love Horoscope 05 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
2 of 13
आप किसी खास इंसान को लेकर उत्साहित रहेंगे ।
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए खास हो सकता है। आप किसी खास इंसान को लेकर उत्साहित रहेंगे और उन्हें अपने आकर्षण से प्रभावित करने में सफल भी होंगे। बातचीत में सहजता रहेगी और आप दोनों के बीच कई समानताएं सामने आएंगी।
3 of 13
दोस्त मददगार साबित होंगे और चीजें संभाल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर से जुड़ी बातों को लेकर थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। हाल ही में मिले किसी व्यक्ति के साथ डेट तय करने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं, लेकिन दोस्त मददगार साबित होंगे और चीजें संभाल सकते हैं।
4 of 13
पार्टनर आपसे रिश्ते की गंभीरता पर बात करना चाहेंगे।
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कुछ नजदीकी रिश्तों को लेकर बड़ा फैसला लेने का दिन है। पार्टनर आपसे रिश्ते की गंभीरता पर बात करना चाहेंगे। अब यह तय करने का समय है कि यह रिश्ता आगे किस दिशा में बढ़ेगा।
5 of 13
पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप रोमांच के मूड में रहेंगे और पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा या एडवेंचर का प्लान बना सकते हैं। यह ताजगी भरा अनुभव आपके रिश्ते को एक नई ऊर्जा देगा।