Love Horoscope 02 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने कामों से ब्रेक लेकर लव पार्टनर के साथ घूमने जाएंगें। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है। किसी उपहार की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका प्रेम जीवन दूसरों के लिए मिसाल बनेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। क्रश से बात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेद भी काफी हद तक दूर होंगे। इस दौरान आपका कोई स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम क्लियर हो सकता है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज पूरी दुनिया को भूल कर किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है। इस दौरान याद रखें, प्यार बिना किसी शर्त के किया जाता है। सिंगल लोगों के लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है, जो आपको पसंद आएगा।