Weekly Love Horoscope 23 to 29 June: जून का चौथा सप्ताह शशिआदित्य राजयोग की विशेष ऊर्जा से परिपूर्ण है। इस सप्ताह मिथुन राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति के कारण प्रेम जीवन में शांति, खुशी और संतोष देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ खास डेट पर जा सकते हैं और कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। रिश्तों में आपसी समझ और मेल-जोल और भी मजबूत होगा, साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ भी संबंध बेहतर होंगे। चंद्रमा का विभिन्न राशियों में गोचर और शुक्र की स्थिति प्रेम, आकर्षण और भावनाओं का प्रतिनिधि है, प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहे हैं। कुछ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम में नई शुरुआत या भावनात्मक गहराई लाने वाला हो सकता है, तो कुछ के लिए मनमुटाव, भ्रम अथवा संवाद की कमी संबंधों में दूरी का कारण बन सकती है। विशेषकर जहां शुक्र-मंगल या चंद्र-शनि की युति बन रही है, वहाँ निर्णयों में भावुकता और तर्क का संतुलन आवश्यक होगा। जिनके संबंध पहले से स्थिर हैं, उन्हें परस्पर सहयोग और समझ से प्रेम को और प्रगाढ़ करने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसा यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए कैसा रहने वाला है?
Mesh Saptahik Rashifal: इस सप्ताह चुनौतियों के बीच भी मिलेगा आत्मबल, प्रेम में धैर्य, करियर में सतर्कता ज़रूरी
Vakri Grah: जुलाई में 2 ग्रह चलेंगे वक्री चाल, बिगड़ेंगे इन राशियों के बनते हुए काम
Navpancham Yog: 7 दिन बाद बुध और शनि बनाएंगे नवपंचम योग, इन पांच राशियों पर हो सकती हैं धनवर्षा
2 of 13
पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे मन में असहजता बढ़ेगी।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपने प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी अशांत रहेगी, खासकर किसी महिला के कारण मानसिक बेचैनी और रिश्तों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे मन में असहजता बढ़ेगी। हालांकि, सप्ताह के मध्य और अंत में स्थिति बेहतर होगी। इस समय पार्टनर के साथ बातचीत में गहराई आएगी और आप दोनों सुखद और रोमांटिक पल साथ बिताएंगे। साथ ही, कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और भावनाओं में बहने की जगह समझदारी से काम लें। परिवार के सदस्यों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।
3 of 13
एक-दूसरे की बातों को धैर्य से सुनना और समझना इस समय बेहद आवश्यक होगा।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के प्रेम जीवन में यह सप्ताह खुशियों और रोमांस से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर या अप्रत्याशित सरप्राइज से हो सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता और भावनात्मक गहराई आएगी। आप दोनों साथ समय बिताने के साथ-साथ घूमने-फिरने या किसी रचनात्मक गतिविधि में हिस्सा लेने का आनंद लेंगे। सप्ताह के अंत में जश्न और उत्साह के पल मिल सकते हैं, लेकिन अहंकार की वजह से छोटी-छोटी बातों को बढ़ावा न दें। एक-दूसरे की बातों को धैर्य से सुनना और समझना इस समय बेहद आवश्यक होगा।
4 of 13
सप्ताह की शुरुआत में कुछ भावुक क्षण और पुरानी यादें आपको बेचैन कर सकती हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह अपने दिल की बजाय दिमाग से फैसले लेने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेना आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ भावुक क्षण और पुरानी यादें आपको बेचैन कर सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है, लेकिन संयम और शांति से संवाद करना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों को बचाने के लिए धैर्य और स्पष्ट बातचीत जरूरी है। इस समय आपके प्यार में खुशियां हासिल होंगी यदि आप समझदारी से काम लें।
5 of 13
पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको ऊर्जा से भर देगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है। आप और आपका पार्टनर भावनात्मक रूप से और अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। किसी महिला की मदद से जीवन में कुछ सुखद परिवर्तन हो सकते हैं। परिवार और प्रेम दोनों क्षेत्रों में तालमेल बना रहेगा, लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से सतर्क रहना होगा। सप्ताह छोटी यात्राओं, उपहारों और एकांत समय के लिए उपयुक्त है, जो आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपको मिलेगा।