रविवार, 25 नवंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष- शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- अपने ग़ैरज़िम्मेदाराना नज़रिए से आप अपने परिवार की भावनाएँ आहत कर सकते हैं। अगर मुमकिन हो तो बोलने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि आपका कहा आपके ख़िलाफ़ जा सकता है और आपके परिवार की प्रतिष्ठा को भी ख़राब कर सकता है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। आज उन लोगों के लिए कुछ करें जो आपके लिए कुछ भी नहीं कर सकते।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। आपका काम दरकिनार हो सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है।