बुधवार,17 अक्टूबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष- अपने जीवनसाथी के मामले में ग़ैर-ज़रूरी टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। कम-से-कम दख़ल दें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों के चलते अस्पताल जाना पड़ सकता है, अतः सावधानी अपेक्षित है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। माँ की बीमारी परेशानी दे सकती है। मर्ज़ का असर करने के लिए उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें। आपकी यह कोशिश कारगर साबित होगी। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। कामकाज को लेकर दुःखी बैठने के लिए यह जीवन बहुत क़ीमती है। हालाँकि कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।