1 अगस्त राशिफल : महीने का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें दैनिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। व्यावसायिक सन्दर्भ में आज आप महसूस कर सकते हैं, कि आपके पास बहुत अधिक काम है। किन्तु उसे पूरा करने के लिए समय बहुत कम है। व्यावसायिक, आर्थिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का आपके आदेशों पर एक मजबूत प्रभाव पड़ेगा। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कुछ अनिष्ट घट सकता है। यह घटना आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
वृष
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान-पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है। लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
मिथुन
कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
कर्क
व्यावसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम-संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)