फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

09 जनवरी का राशिफल: तीन राशियों के लिए महत्वपूर्ण है गुरुवार का दिन, कई क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

Thu, 09 Jan 2020 04:05 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 09 Jan 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 9 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में स्थित है।





पढ़ें 9 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

Horoscope Today 9 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज का दिन यात्राओं के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और यह आपको ऊर्जा से भर देंगी। छोटे भाई बहनों को आज आप की आवश्यकता पड़ सकती है। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा। हो सकता है उनका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा भी होगा और वह आपके साथ किसी फंक्शन में शरीक हो सकते हैं। आप थोड़े आज व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन में कुछ कमी महसूस करेंगे, क्योंकि आपका ध्यान इधर-उधर बटा रह सकता है।

Horoscope Today 9 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। जहां आप का कार्यक्षेत्र आपका ध्यान खींचेगा। वहीं परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है और आप अपने भोजन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आप थोड़े गर्म मिजाज रहेंगे और आपका जीवन साथी भी थोड़े गर्म दिमाग से बात करेगा, जिससे आपके बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज के दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी न रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 9 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज आप खुद को मानसिक तौर पर काफी असमंजस की स्थिति में पाएंगे और इसलिए कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। बेहतर भी यही होगा कि आज आप कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ्य के मामले में भी आज का दिन थोड़ा दिक्कत है दिखा रहा है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भारी पड़ेगा और तनाव होने की संभावना है, लेकिन जो लोग किसी लव रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और अपनी प्रिय के साथ आप किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, उनसे अपना प्रेम प्रदर्शित करने में भी आप कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज परिणाम अच्छे मिलेंगे इसलिए अपना फोकस अपने काम पर अधिक रखें।

विज्ञापन
Horoscope Today 9 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज के दिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वह आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतें। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रियतम से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच नोकझोंक संभव है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा इसलिए जो शादीशुदा लोग हैं वे थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं। कुछ लोग विदेश जाने का विचार बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed