फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत बुद्धिमान और शांत स्वभाव के होते हैं इन चार राशियों के लोग, कहीं आप भी तो उनमें से नहीं

Mon, 10 May 2021 04:41 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 10 May 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
People of these four zodiac signs are very intelligent and calm
राशि चक्र - फोटो : zodiac sign

ज्योतिष कहता है कि हर राशि के जातक का अपनी राशि के अनुसार अलग स्वाभाव और विशेषताएं होती हैं। कुछ राशि के लोग मिलनसार होते हैं तो कुछ राशि के लोगों को एकांत में रहना पसंद होता है। इसी तरह से ज्योतिष शास्त्र में हर एक राशि की कुछ विशेषताएं बताई गई हैं। जिसके अनुसार चार राशि को लोगों को बहुत ही बुद्धिमान, समझदार और शांत स्वभाव का माना जाता है। इनके इसी स्वभाव के कारण लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं। जानते हैं कि कौन सी हैं वे चार राशियां

People of these four zodiac signs are very intelligent and calm
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृषभ राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि का तत्व पृथ्वी है। ये लोग धैर्य से परिपूर्ण और शांत स्वभाव के होते हैं। इनके इसी स्वाभाव के कारण लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं। जो लोग इनके साथ रिश्ता बनाते हैं वे लंबे समय तक इनसे जुड़े रहते हैं। अपनी रचनात्मकता और बुद्घि के कारण ही ये लोग समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं।

People of these four zodiac signs are very intelligent and calm
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि के जातक

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा मन और शीतलता का कारक है। चंद्रमा की स्वामित्व वाली राशि होने के कारण इस राशि के लोग बहुत ही भावुक होते हैं। जिस प्रकार चंद्रमा शीतलता प्रदान करता है उसी प्रकार इस राशि के लोगों का स्वभाव भी शांत और मिलनसार होता है। ये शांत होने के साथ ही बहुत समझदार होते हैं और स्वयं कि किसी भी परिस्थिति में ढाल लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
People of these four zodiac signs are very intelligent and calm
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि के जातक

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और वाकपटुता का कारक माना जाता है। इस राशि के बहुत लोग समझदार और बुद्धिमान होते हैं साथ ही इन लोगों की बात करने में भी निपुणता हासिल होती है। ये अपने बात करने के तरीके से हर किसी को बहुत जल्दी प्रभावित कर देते हैं। अपनी बुद्धि और वाकपटुता के कारण सम्मान प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
People of these four zodiac signs are very intelligent and calm
मकर राशि
मकर राशि के जातक

मकर राशि के स्वामी शनि और तत्व पृथ्वी है। ये लोग जमीन से जुड़े होते हैं लेकिन कभी भी इनमें अहं की प्रबल भावना भी देखने को मिलती है। ये लोग अपने में रहना पसंद करते हैं और शांत स्वभाव के होते हैं। मकर राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं और जल्दी ही लोगों में अपनी पहचान बना लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed