फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: अगर आपके भी हाथ में है शनि रेखा, तो आप हैं बहुत भाग्यशाली

Sat, 19 Mar 2022 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 07:24 AM IST
विज्ञापन
Palmistry people who have shani rekha in hand become rich and successful
हस्तरेखा शास्त्र में शनि पर्वत और शनि रेखा को बहुत महत्व दिया गया है। - फोटो : istock

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान से किसी व्यक्ति के भविष्य को देखा जा सकता है। ज्योतिष की इस विधा को सीखना आसान है। बस हमें हथेली पर बनने वाली रेखाओं की जानकारी और उभरे हुए पर्वतों के बारे में मालूम होना चाहिए। हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां कर देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आप हाथ की रेखाओं से किसी का भी भविष्य जान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में शनि पर्वत और शनि रेखा को बहुत महत्व दिया गया है। वैसे तो शनि रेखा सभी लोगों के हाथ में नहीं होती है, लेकिन जिनके हाथ में होती है, उनकी किस्मत चमका देती है।  यह जातक की आर्थिक स्थिति, पहचान, कामयाबी आदि को प्रभावित करती है। शनि रेखा को भाग्य रेखा भी कहा जाता है। ये रेखा अमूमन हाथ की कलाई से शुरू होकर बीच वाली उंगली के निचले स्थान यानि शनि पर्वत तक पहुंचती है। आइए जानते हैं शनि रेखा के बारे में विस्तार से

Palmistry people who have shani rekha in hand become rich and successful
Palmistry: यह रेखा मणिबंध यानी हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है।  शनि पर्वत हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे होता है।   - फोटो : amar ujala

यहां पर होती है शनि रेखा 
जिस प्रकार हाथ में धन रेखा, विवाह रेखा, जीवन रेखा और ह्रदय रेखा आदि होती हैं, ठीक उसी प्रकार हाथ में शनि रेखा भी होती है जिसे हम भाग्य रेखा भी कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति भगीशाली होते हैं उनके ही हाथ में ऐसी रेखा होती है। यह रेखा मणिबंध यानी हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है।  शनि पर्वत हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे होता है।  

Palmistry people who have shani rekha in hand become rich and successful
जिन लोगों के हाथ में कलाई के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर शनि रेखा शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। - फोटो : istock

कम उम्र में अमीर बनाती है शनि रेखा 
जिन लोगों के हाथ में कलाई के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर शनि रेखा शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, कम उम्र में ही वह अच्छा खासा बैंक बैलेंस रखते हैं। वे कम उम्र में ही खासा पैसा कमा लेते हैं और अपनी मेहनत के दम पर नाम-पहचान बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry people who have shani rekha in hand become rich and successful
यदि किसी व्यक्ति की शनि रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो वह भी बहुत शुभ होती है। - फोटो : amar ujala

कटी-फटी न हो यह रेखा
यदि किसी व्यक्ति की शनि रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो वह भी बहुत शुभ होती है। ऐसे लोग आसानी से हर काम में सफल हो जाते हैं।  बस शनि रेखा कटी-फटी नहीं होनी चाहिए, वरना यह पूरा फल नहीं देती है। 

विज्ञापन
Palmistry people who have shani rekha in hand become rich and successful
जिन लोगों के हाथ में कोई रेखा गुरु पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग खूब पैसा कमाते हैं। - फोटो : amar ujala

खूब पैसा कमाते हैं ऐसे लोग 
जिन लोगों के हाथ में कोई रेखा गुरु पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग खूब पैसा कमाते हैं। इन्हें सुख-सुविधा से भरा जीवन जीना पसंद है, ये लोग पैसे को ही तवज्जो देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed