{"_id":"5bfa7e01bdec224143673d18","slug":"palmistry-hastrekha-reading-know-you-will-get-job-or-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हस्तरेखा ज्योतिष: नौकरी या बिजनेस किस क्षेत्र में होंगे सफल, इन 10 निशानों से समझिए","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हस्तरेखा ज्योतिष: नौकरी या बिजनेस किस क्षेत्र में होंगे सफल, इन 10 निशानों से समझिए
हथेली पर कई तरह की लकीरें, निशान, आकृति और उभार जैसे चिन्ह बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र में हथेली पर बने इन निशानों का अध्ययन कर किसी के भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार हाथ की लकीरें बता देती हैं कि नौकरी और बिजनेस में आप किस क्षेत्रों में अधिक सफल हो सकते हैं। हथेली में कुछ खास तरह की ऐसी रेखाएं होती हैं जिनसे किस्मत चमक जाती है।
2 of 10
palmistry
अगर आपकी हथेली में गुरु पर्वत का स्थान उभरा हुआ है तो आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। प्रबंधन, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, राजनीति, सरकारी क्षेत्र में बड़े अधिकारी, शिक्षक एवं ज्योतिष के क्षेत्र में करियर बनाएं तो आपको जल्दी और बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
3 of 10
palmistry
जिनकी हथेली में शनि पर्वत अधिक उभरा होता है उनका शनि प्रभावशाली होता है। अगर आपकी हथेली में भी ऐसा है तो आप जीवन में सफल तो होंगे लेकिन अधिक परिश्रम करना होगा। कैरियर के मामले में आपके लिए इंजीनियरिंग, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, पुरातत्ववेत्ता, फूलों का कारोबार अच्छा रहता है। ऐसा व्यक्ति ठेकेदारी और रियल एस्टेट के बिजनेस में भी कामयाब होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
palmistry
जिनकी हथेली में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है वह इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञापन, पेंटिंग, डेकोरेशन, सरकारी नौकरी एवं सरकारी क्षेत्र से जुड़े ठेके का काम करें तो बड़ी कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन
5 of 10
palmistry
जिनकी दोनों हथेली में बुध पर्वत का स्थान अधिक उभरा होता है उनके व्यवसाय में सफल होने की संभावना अधिक रहती है। इस पर्वत के अच्छी स्थिति में होने से बैंकिेग, वाणिज्य, लेखन, पत्रकारिता, वकालत, विज्ञान एवं दवाईयों के कारोबार में कैरियर बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।