फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज

Tue, 11 Feb 2025 12:32 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 11 Feb 2025 12:32 PM IST
सार

सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद तिल के आकार और स्थान के आधार पर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातें बताता है। आइए जानते हैं कि महिलाओं के शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद तिल उनके वैवाहिक जीवन के बारे में क्या कहते हैं।

विज्ञापन
Love Marriage Moles on Female Body Which mole indicate love marriage
mole - फोटो : adobe stock
loader

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद तिल के आकार और स्थान के आधार पर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातें बताता है। सामुद्रिक शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। हमारे शरीर पर मौजूद तिल इस बात का भी संकेत देता है कि किसी की शादी लव मैरिज होगी या अरेंज। आइए जानते हैं कि महिलाओं के शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद तिल उनके वैवाहिक जीवन के बारे में क्या कहते हैं।

नाक पर तिल
नाक पर तिल होना महिला के भाग्य में लव मैरिज की संभावना को दर्शाता है। अगर  तिल नाक के दाईं ओर है, तो यह और भी शुभ होता है। ऐसी महिलाएं अपने जीवनसाथी से भरपूर प्रेम और सहयोग प्राप्त करती हैं। यह तिल उनके वैवाहिक जीवन में खुशियों और संतोष का प्रतीक माना जाता है। 

Love Marriage Moles on Female Body Which mole indicate love marriage
mole - फोटो : adobe stock
आंख पर तिल
महिलाओं की दाईं आंख पर मौजूद तिल बताता है कि उनका स्वभाव आकर्षक होता है और वह पुरुषों को अपनी ओर खींच सकती हैं। इस जगह पर तिल होने से लव मैरिज की संभावना बढ़ जाती है। इस प्रकार की महिलाएं अपने जीवनसाथी को अपनी पसंद से चुनती हैं और उन्हें मनचाहा जीवनसाथी ही मिलता है।
Love Marriage Moles on Female Body Which mole indicate love marriage
mole - फोटो : adobe stock
कान पर तिल
महिलाओं के कान पर तिल होने का यह मतलब होता है कि वे अपने प्रेम संबंधों को गंभीरता से लेती हैं। इस तरह की महिलाएं अपने साथी के प्रति बेहद वफादार रहती हैं और अपने प्रेम को सामाजिक स्वीकृति देने के लिए पारंपरिक तरीकों से विवाह करना पसंद करती हैं।

Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है कैसी रहेगी लव लाइफ, जानें क्या आपके प्यार को मिलेगी मंजिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Marriage Moles on Female Body Which mole indicate love marriage
mole - फोटो : adobe stock
होंठ पर तिल
महिलाओं के होंठ पर तिल दर्शाता है कि वे अपने प्रेम में पूरी तरह समर्पित होती हैं। ऐसी महिलाएं जिस भी व्यक्ति से प्रेम करती हैं, उसी से विवाह भी करती हैं। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि ये अपने सौम्य स्वभाव और मुस्कान से लोगों को जल्दी प्रभावित कर लेती हैं। प्रेम इनके लिए जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
 

Moles On Body: शरीर पर मौजूद कौन से तिल माने जाते हैं बेहद शुभ, जानें विभिन्न अंगों पर तिल होने के मायने

विज्ञापन
Love Marriage Moles on Female Body Which mole indicate love marriage
mole - फोटो : Amar Ujala
हाथ या हथेली पर तिल
अगर किसी महिला के हाथ या हथेली पर तिल होता है, तो यह इस बात का संकेत देता है कि वह विपरीत लिंग की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं। इन महिलाओं को हमउम्र या खुद से बड़ी उम्र के पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। हालांकि इनके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होते हैं, लेकिन इनके विवाह में देरी होने की संभावना रहती है। 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद तिल केवल विवाह से संबंधित बातें ही नहीं बताते, बल्कि ये व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का भी संकेत देते हैं। ये हमें अपनी प्रवृत्ति और स्वभाव को बेहतर समझने में मदद कर सकते हैं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed