Moles On Body: शरीर पर मौजूद कौन से तिल माने जाते हैं बेहद शुभ, जानें विभिन्न अंगों पर तिल होने के मायने
शरीर पर मौजूद हर एक तिल का कोई न कोई मतलब होता है, साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का मतलब भी अलग-अलग होता है। आइए इस लेख में शरीर के अलग अंग पर तिल के बारे में समझते हैं।
विस्तार
Moles On Body Meaning: लगभग हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल होता है, शायद ही कोई हो जिसके शरीर पर एक भी तिल न मौजूद होगा। तिल विभिन्न आकार और रूप-रंग के होते हैं। शरीर पर मौजूद हर एक तिल का कोई न कोई मतलब होता है, साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का मतलब भी अलग-अलग होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक कुछ तिल तो बेहद शुभ होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर के विभिन्न हिस्सों पर मौजूद तिलों का व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भाग्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए इस लेख में शरीर के अलग अंग पर तिल के बारे में समझते हैं साथ ही शरीर पर मौजूद कौन से तिल बेहद शुभ इसके बारे में विस्तार से समझेंगे।
माथे पर तिल
माथे के बीच में तिल होने का संबंध इंसान के व्यक्तित्व से होता है। व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ है। वहीं माथे पर दाहिनी तरफ तिल का होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में खूब धन अर्जित करते है।
गर्दन पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो, तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और हर कला से निपुण होता है।
नाक पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, चेहरे पर नाक की दाहिनी तरफ के तिल को बेहद शुभ माना गया है। यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल है, तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली है। ऐसे लोग कम मेहनत में ही अधिक धनवान बन जाते हैं।
भौंह पर तिल
जिस भी इंसान के भौंह के बीच में तिल होता है, वो व्यक्ति एक अच्छा प्रतिनिधित्व क्षमता का धनी होता है। ऐसे लोगों के जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है। अगर भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं। वहीं बाएं भौंह पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता।
कान पर तिल
माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। यह तिल किसी भी इंसान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।
गाल पर तिल
अगर किसी भी इंसान के दाएं गाल पर तिल है तो ऐसे लोगों की किस्मत बहुत तेज होती है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय होता है। माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में बड़े काम करते हैं।
पीठ पर तिल
पीठ पर तिल होने का सीधा संबंध इंसान के उम्र से होती है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक., अगर किसी की पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल हो, तो व्यक्ति का उम्र लंबा होता है। साथ ही ऐसे लोग आसानी से कम मेहनत में सक्सेस और फेम पा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।