Weekly Numerology Prediction (19 to 25 January): अंक ज्योतिष की गणना यह संकेत दे रही है कि 19 से 25 जनवरी के बीच आने वाला यह सप्ताह कई लोगों के जीवन में खास बदलाव लेकर आएगा। जन्मतिथि के अंकों के योग से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और आने वाले समय की संभावनाओं को दर्शाता है। इसी मूलांक के आधार पर यह जाना जा सकता है कि सप्ताह आपके लिए अवसरों से भरा रहेगा या सतर्कता की जरूरत होगी। यह समय कुछ जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना होगा।
Weekly Rashifal (19-25 Jan 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए जनवरी का यह सप्ताह?
इस सप्ताह अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1, 4 सहित कुल पांच मूलांक वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं, बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है। वहीं दूसरी ओर, मूलांक 6 वालों को कुछ रुकावटों और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि सही निर्णय और संयम से स्थितियां संभाली जा सकती हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए जनवरी का यह सप्ताह क्या खास संदेश लेकर आया है।
Saptahik Love Rashifal: इस सप्ताह मेष, मिथुन और मकर राशि की लव लाइफ रहेगी खास, जानें साप्ताहिक लव राशिफल
2 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत लेकर आ रहा है। आपके अधूरे काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और सीनियर्स आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे आप खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह लाभकारी रहने वाला है। धन आगमन के अच्छे योग बन रहे हैं और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। लव लाइफ की बात करें तो यह सप्ताह बेहद खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आपसी समझ मजबूत होगी। सप्ताह के अंत तक हालात और बेहतर होंगे और आप अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ेंगे।
3 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और सफलता के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। किसी पुराने काम के पूरा होने से मन संतुष्ट रहेगा और मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा क्योंकि खर्च बढ़ने की संभावना है। लव लाइफ में यह समय खुशियों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते में अपनापन महसूस होगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है, ऐसे में खुद को संतुलित रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
4 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। आय के स्रोत धीरे-धीरे मजबूत होंगे और धन संबंधी चिंताओं में कमी आएगी। हालांकि, कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस या देरी की स्थिति बन सकती है, जिससे थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। लव लाइफ में यह सप्ताह काफी रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे और आपसी संबंधों में ताजगी आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी यात्रा या घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के अंत में अगर आप अपने फैसलों पर दृढ़ रहते हैं, तो आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
5 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट के जरिए आपको पहचान और सफलता मिल सकती है। साथ ही, जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं। आर्थिक रूप से यह समय मजबूत रहेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा और पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। हालांकि, सप्ताह के अंत में किसी खबर या सूचना के कारण मन थोड़ा उदास हो सकता है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी रहेगी।