फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 20 October: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 20 Oct 2022 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 07:37 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 20 october 2022 ank jyotish
20 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Dhanteras 2022: धनतेरस में सोना-चांदी या बर्तन नहीं, लाएं ये चीजें, होगा फायदा

numerology prediction 20 october 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1 
अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश से मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। विवाहित लोगों का आज पत्नी से झगड़ा हो सकता है। जो भी आपसे मिले उससे नम्र व्यवहार करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग -हरा

numerology prediction 20 october 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2  
प्रॉपर्टी पर निवेश करना आपको लाभ दे सकता हैं। अचंभित करने वाली खबर मिल सकती है। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नया घर खरीद सकते हैं। सही दिशा में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग - खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 20 october 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3  
छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। कार्य व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्क हैं। पैसे के मामलों में आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आप आर्थिक रूप से प्रॉब्लम महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन

विज्ञापन
numerology prediction 20 october 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4  
सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। पेट दर्द या गैस की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में आप निराश महसूस कर सकते हैं, लेकिन शाम तक आप अपनी सभी समस्या का हल निकाल लेगें। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में आज देरी हो सकती हैं।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग- सुनहरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed