Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 20 march 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
विवाह और प्रेम में बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। सरकार द्वारा परेशानियां मिल सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करें। आपके योग से मदद मिलेगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा
अंक 2
परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे और वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं बल्कि उन्हें निभाएं।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
बनाई गई योजनाएं आपके जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते है दिन शुभ है। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगे। आज सेहत खराब रह सकती है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- नीला
अंक 4
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे न शुरू करें। अनेक यात्राएं हो सकती हैं। आज बहुत कुछ बदलेगा। अचानक कई काम बनेंगे और कई बिगड़ेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला