फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 11 May 2023: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 11 May 2023 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 11 May 2023 06:47 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 11 May 2023 ank jyotish in hindi
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

numerology prediction 11 May 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक- 1 
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा और प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल ऊपर रहेगा और पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की नोक-झोंक के बावजूद शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, उससे बचने के लिए माहौल को हल्का बनाए रखने का प्रयास करें। आज आपका प्रियतम अचानक से आपके सामने कुछ ऐसी बात कर सकता है, जो आप को आश्चर्यचकित कर देगी।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा

numerology prediction 11 May 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक- 2 
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण संबंधित आदेश प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होने से मन खुश हो सकता है। पारिवारिक जीवन थोड़ा सा अशांत रहने की संभावना है और पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। दांपत्य जीवन में आज का दिन मनोरम रहेगा तथा लव लाइफ में कुछ झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग-  नीला

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 11 May 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक- 3 
आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो उसमें आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आप चढ़े रहेंगे। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में भी सुख शांति रहेगी और जीवन साथी के साथ प्रेम और आकर्षण का भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा तथा प्रेम संबंधित मामलों में तीखी नोकझोंक संभव है। आमदनी में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन
numerology prediction 11 May 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक- 4
आज आप मन से प्रसन्न रहेंगे। चाहे स्थितियां कैसी भी हों, आप अपने अंदर गजब की शांति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनेगी। दांपत्य जीवन में प्यार का भाव रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे तथा दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे। प्रेम जीवन में फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपका प्रियतम अपने घर में चल रही दिक्कतों की वजह से कुछ दुखी होगा। विदेश जाने की संभावनाएं जन्म लेंगी।
शुभ अंक- 16  
शुभ रंग- पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed