Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 08 June: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
बॉस की नजर आपके कार्य पर रहेगी। मन विचलित रहेगा चोट लग सकती है। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक- 2
स्वभाव में आज जोश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों की साथ पिकनिक या आउटिंग का प्रोग्राम बन सकता है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए कॉल भी आ सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन बैंक बैंलेंस को मजबूत करेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
अंक- 3
व्यापार में नई योजनाएं बनाएंगे। सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहेगा। प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा में दाखिला लेने का सही दिन है, इसमें आगे चल कर सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक- 4
लाभदायक दिन है। नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यस्त रहेंगे। आज घर से काम करेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रेमी से रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है। इन्वेस्टमेंट म्यूचुअल फंड में निवेश से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला