Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 06 September: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो वह अवश्य पूरा होगा। छात्रों के लिए परीक्षा में परिणाम उनके अनुकूल रहेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला
अंक 2
परिवार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशशबरी मिल सकती है। फिजूल खर्ची पर नियन्त्रण रखनें की कोशिश करें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – काला
अंक 3
आप जो भी कार्य करें, वह ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के साथ की वजह से आपका पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो उसे ठीक से इनवेस्ट करें। अपने लिए आप नए विकल्प देखें।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग – पीला
अंक 4
व्यर्थ की बातों से बचनें की कोशिश करें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम है। व्यापारी अगर पार्टनरशिप में कार्य करना चाहते हैं, तो अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग – लाल