Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। फिर आज आप अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं। सोच समझ कर ही किसी नए निजी और व्यावसायिक काम को शुरू करें। किसी प्रिय से बात होगी।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- नारंगी
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लोगों से मेल मिलाप के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। दिन आपके लिए समृद्धि भरे हैं क्योंकि आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- गुलाबी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आपके फिजूलखर्चे बढ़ सकते हैं।आप आमदनी के अनुसार ही कार्य करना अच्छा रहेगा। ऐसे में आमदनी के अनुसार ही खर्च करें ऐसा करने से अपनी बहुत बड़ी समस्या को हल कर सकते हैं।रोमांच और जोखिम भरे कामों से आज दूर ही रहें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बैंगनी
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपकी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है। जहाँ आपका काम संतुलित है वहीं व्यक्तिगत जीवन जटिल हो सकता है। रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पीला