Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आपके करीबी लोग आपके कौशल, गुणों और मेहनत के बारे में अच्छे से जानते हैं लेकिन अब समय है प्रदर्शन का। नौकरी हो या व्यापार दोनों ही सूरतों में आपको दुश्मन या विवादों से दूर रहना चाहिए।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
हमेशा याद रखें, हार सफलता के रास्ते का एक पड़ाव है इसलिए इससे विचलित न हों। आपकी किस्मत और आकर्षण आपकी सम्पति हैं लेकिन दूसरों के सहयोग को नजरअंदाज न करें। अब आपके प्यार और धन के मामले भी विकास करेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
सबसे नम्रता से बात करें। सोच समझ कर काम करने से संभावित लाभ हो सकते हैं। जल्दबाज़ी न करें और अपने कामों में होने वाले लाभ और नुकसान पर विचार कर के ही आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आज समय है अपने संबंधों को मजबूत बनाने का। अगर आप सेल्स में हैं तो आज आप एक बड़े सौदे की उम्मीद कर सकते है। कड़ी मेहनत और विश्वास आपको सफल होने में मदद करेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा