Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आपके प्रयास और मेहनत भविष्य में सुनहरे दिन लाने वाले हैं। अभी आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं,ऐसे में अपने दोस्तों को याद करें। आज धन सम्बन्धित मामलों में सतर्क रहें, किसी से ऋण लेने या किसी को ऋण देने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
अगले कुछ दिनों में आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपको अपना काम संगीत की तरह लग सकता है और यह आपको मिल रही सफलता के कारण है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
आपको अभी बहुत कुछ हासिल करना है इसलिए अच्छे से कमर कस लें। आपका व्यक्तित्व ही ऐसा है कि सब लोग आपके साथ सहज महसूस करते हैं। आपके नज़दीकी लोगों को आपकी जरूरत है, इसलिए उन्हें भी कुछ समय दें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
आज आपके जीवन को नया अर्थ मिलेगा, जहाँ आप खुशियों के खेल का पूरा मज़ा लेंगे। नए अवसरों के मिलने से जीवन में कुछ बड़ा करने के बारे में भी सोच सकते हैं। अपने दिल की सुनें, इससे आप निराश नहीं होंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला