Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आप वित्त, धन या अपने कीमती सामान को लेकर चिंतित होंगे। किस्मत आप पर मेहरबान है और जल्द ही आपको कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं जिससे आप धन अर्जित कर सकते हैं या योजनाएं बना सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
पिता या शिक्षक के लिए समय संकट भरा हो सकता है। आज आप अपना पूरा समय धन अर्जित करने के अवसरों को ढूंढने में लगाएंगे। व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरे प्रभावित है और आपका साथ देंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
एक नया प्रोजेक्ट शुरू करते समय या अपनी परियोजना के लिए नए ग्राहकों को चुनते समय सतर्क रहें। फ्लेक्सिबल बनें और समय के साथ साथ अपनी योजनाओं को भी संशोधित करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आपको अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। अपने करीबी लोगों और माँ या माँ समान किसी स्त्री की सलाह का पालन करें। आज के दिन में अनावश्यक काम या खर्चे से सामना हो सकता है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला