Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आप कोई महत्वपूर्ण अनुबंध, सौदों, टाई-अप और बातचीत पर चर्चा करने के लिए बैठकें कर सकते हैं। अगर आपकी शादी नही हुई है तो विवाह के बारे में विचार-विमर्श की भी संभावना है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
दादी, या ज्येष्ठ स्त्री, आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य पर होगा और उसके लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। चिंता न करें इसका परिणाम बेहतरीन ही आएगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
हाल में आप जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसके कारण थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। समय अभी आपके लिए लाभदायक है। रोजाना के कार्यों से बाहर निकल कर अपने विचारों और सपनों का सामना करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
किसी भी बड़े पैमाने पर निर्णय लेने से पहले इनकी जांच करें और सोचें। आप में लोगों की प्रतिभा को निखारने की क्षमता है। आज बुरी आदतें आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकती है किन्तु आपका समझदार व्यवहार हर मुसीबत से बचाएगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला