Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। आज धन लाभ की प्राप्ति संभव है।
शुभ अंक- 34
शुभ रंग- भूरा
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 2
आज आप माइग्रेन से परेशान रह सकते हैं। धीरे-धीरे बिजनेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी। आपको काम में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे।
शुभ अंक - 56
शुभ रंग - लाइट ग्रीन
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
मनोरंजन की दृष्टि से आज का दिन बेहद शुभ है। आज आपका मन समान विचार वाले लोगों के साथ मिलने पर खुश होगा। इस दौरान आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय उत्तम है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक है। आपके असंभव काम भी संभव होंगे। अहंकार को छोड़ कर दोस्तों और प्रियजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- ग्रे