फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 04 Dec 2024 07:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 07:15 AM IST
सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
daily numerology prediction 04 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
04 दिसम्बर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

daily numerology prediction 04 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
अपने कार्यों का मूल्यांकन करना न भूलें। आपके नेतृत्व में काम करने वाली टीम प्रसिद्धि, अच्छे परिणाम व पुरस्कार की हकदार बनेगी और इसका पूरा श्रेय आपको जाता है। याद रखें महत्वाकांक्षी बनें, लेकिन लालच से बचें। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

daily numerology prediction 04 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2 
अपने पेशे से संबंधित मामले  पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप कुछ बड़े निर्णय लेंगे हालाँकि कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। अपनी नीतियों में सुधार करें और तकनीकों व योजनाओं के बारे में सावधान रहें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन
विज्ञापन
daily numerology prediction 04 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
आज लक की जगह परिश्रम पर ध्यान दें। व्यापार या करियर में उन्नति के लिए आपका कोई शुभचिंतक आपकी मदद कर सकता है। याद रखें कुछ भी स्थायी नहीं होता, इसी तरह अचानक आई घरेलू मुसीबतों से भी आपको जल्द ही छुटकारा मिल जायेगा। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन
daily numerology prediction 04 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आपके सहकर्मी, मित्र या अधिकारी आपको अन्य किसी भी चीज़ से अधिक खुश करेंगे। अगर आप सिंगल है तो अब समय है किसी खास से मिलने का क्योंकि अभी आपकी दिलचस्पी प्यार लेने और देने में अधिक है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed