Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
पेशे में हानि या जीवन में संघर्ष दोनों ही सूरतों में आप कभी पीछे नहीं हटते बल्कि जमकर उसका सामना करते हैं। व्यापार और ऑफिस में कूटनीति या राजनीति का प्रयोग करके आप हारे हुए खेल को जीत सकते हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
जीवन के इस पड़ाव से आप नए क्षितिज को देख सकते हैं। हो सकता है कि आज आपके नए विचार या योजनाएं सफल न हों लेकिन साहसिक या जोखिम भरे कार्य आज आपके कार्ड में है। यह समय आत्मनिरीक्षण का है और आप का खुद पर पूरा नियंत्रण हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
आज आप भावुक महसूस करेंगे, ऐसे में अपने केयर टेकर या माँ की तरह किसी स्त्री के साथ समय बिताएं। मिट्टी, पानी, इमारतों या पाइपलाइन से संबंधित असाइनमेंट आपके करियर को नयी दिशा प्रदान कर सकते हैं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4
हरेक दिन जीवन में केवल एक ही बार आता है इसलिए हर दिन को खास बनाएं। आपका कोई अच्छा निर्णय आपके सुखद अनुभव का कारण बनेगा। आज मन से हर बुरी बात को निकालें और समस्याओं से निपटने के विकल्प ढूंढें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम