Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
नए व्यापार या कार्य के बारे में सोच रहे हैं तो एजेंटों की जगह अपने विश्वसनीय लोगों से सलाह लें। मनोरंजन या विलासिता आपके दिमाग में हैं लेकिन अभी अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
अभी आप तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर सकते है,ऐसे में अपने प्रियजनों की मदद लें। थोड़ी सी मेहनत करने से सफलता आपके कदम चूमेंगी। आज शिक्षा में आया व्यवधान आपको प्रभावित करेगा और आप अपनी शिक्षा को पूरा करने के बारे सोच सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
शांति भरे इस दिन में आप नई आदत या शौक विकसित करने पर भी विचार कर सकते हैं। अपने अधिकारों के बारे में जानें और सोच-समझ कर शब्दों का प्रयोग करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
जब कुछ पाने की इच्छा सच्ची और दृढ होती है तो पूरा ब्रह्मांड उस चीज़ को आप तक पहुंचाने में सहायता करता है। खुद पर विश्वास करें और महत्वकाँक्षाओं को उच्च रखें, क्योंकि आपके विचारों का आपके प्रयासों पर भी प्रभाव पड़ता है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला