ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंकज्योतिष: 31 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। अचानक प्रमोशन हो सकती है। अचानक ही यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा। नया एग्रीमेन्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
विवाह और प्रेम में बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। सरकार द्वारा परेशानियां मिल सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करें। आपके योग से मदद मिलेगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे और वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं बल्कि उन्हें निभाएं।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आप एक अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं आपके जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते है दिन शुभ है। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगे। आज सेहत खराब रह सकती है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- नीला