अंकज्योतिष 21 नवंबर: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- B K R
आपको सामाजिक मान-सम्मान मिल सकता है। प्रेम जीवन में साथी से मन मुटाव कम होगा। साझेदारी का व्यवसाय न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वित्तीय लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। अपने परिवार को समय दें, जो आवश्यक है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक- 2
नाम अक्षर- D M T
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नई राह की कोशिश में रहेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। सपनों की दुनिया में जीने से बेहतर होगा कि वास्तविक दुनिया में रहें। नया जीवनसाथी मिल सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 3
नाम अक्षर- E H N X
आज आप अपनी आमदनी और खर्चों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सेल्स और फील्ड में कार्यरत लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। आपकी यात्रा संभव हो सकती है, लेकिन व्यय ज्यादा होगा। प्रेमी के लिए दिन थोड़ा कष्टकारी रहेगा।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिलवर
अंक- 4
नाम अक्षर- O Z
अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परेशानियों का सामना करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आपकी क्षमताओं के कारण करियर के नए रास्ते मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन