Ank Jyotish Numerology Prediction 20 November 2020
अंकज्योतिष 20 नवंबर: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- E H N X
आर्थिक उन्नति हो सकती है। ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
अंक- 2
नाम अक्षर- U V W
धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। घर का नवीकरण करा सकते है। अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
अंक- 3
नाम अक्षर- B K R
विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
सेहत नाजुक रहेगी। पैर दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन को ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला