अंकज्योतिष 07 अक्तूबर: ये लकी नंबर और शुभ रंग बना देगा आपका बुधवार का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
किसी को पैसा उधार न दें, वापस मिलने की सम्भावना कम होगी। पारिवारिक तनाव रहेगा। अपने जीवन साथी के साथ बहस न करें। आर्थिक हानि होने की सम्भावना है। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। संतान के लिए खर्च ज्यादा करना पड़ेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पिंक
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
मानसिक तनाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर झगड़े हो सकते हैं। बिजनेस में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। शेयर, प्रापर्टी में निवेश सावधानी से करें। सरकारी पोस्ट पर कार्यरत व्यक्तियों के लिए चुनौती भरा दिन रहेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – लाल
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नौकरी में चल रहा पुराना विवाद हल हो सकता है। आपके जीवनसाथी की काफी सारी मांगे होंगी। विदेश जाने का योग बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा होगी लाभ के आसार कम है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लेमन
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय भावनापूर्ण होंगे। जिसके कारण नुकसान भी हो सकता है। लव पार्टनर के साथ खुशियों भरा दिन बिताएंगे। नौकरी में बॉस से अनबन हो सकती है। पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - हल्का नीला