28 October Ka Ank Jyotish: आज 28 अक्तूबर, मंगलवार का दिन है। अगर हम 28 तारीख का मूलांक निकालें तो (2+8=10, 1+0=1) आता है, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य होता है। यानी आज का दिन सूर्य की ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। वहीं मंगलवार होने के कारण मंगल ग्रह का भी प्रभाव दिन भर सक्रिय रहेगा। इस तरह आज का दिन सूर्य और मंगल दोनों शक्तिशाली ग्रहों के संयुक्त प्रभाव से साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मबल बढ़ाने वाला रहेगा। सभी मूलांक वालों को आज अपने कार्यों में उत्साह और जोश का अनुभव होगा, और यह संयोजन सफलता पाने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाएगा।
Aaj Ka Ank Jyotish 28 October: इन मूलांकों के विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन नए बदलावों से भरा रहेगा और आपके काम का तनाव भी कम होगा। अतीत का कोई अवशेष आपके सामने आ सकता है। समय नए काम को प्रारंभ करने के लिए सामान्य रहेगा। धैर्यवान बने रहें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने से कोई वाहन या वस्तु खरीदेंगे। अपने समय और ऊर्जा दोनों का सही उपयोग आप करने में सफल बनेंगे। हालांकि, अपने धैर्य को सही कामों के लिए बचा के रखें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
प्रेम जीवन में सुधार महसूस करेंगे। लेकिन संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। काम को लेकर यात्रा पर जाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
अंक 4
विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान कोई पुरानी मित्र आपके जीवन में वापस आ सकती हैं। लेकिन घर और बाहर के कामों में तालमेल बैठाने में परेशानियां आएंगी।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे