25 October Ka Ank Jyotish: आज 25 अक्तूबर, शनिवार है। 25 तारीख का मूलांक 7 (2+5=7) बनता है, जिसका स्वामी ग्रह केतु माना जाता है। चूँकि आज शनिवार है, इसलिए दिन का स्वामी ग्रह शनि है। इस तरह आज के दिन सभी मूलांक वाले लोगों पर शनि और केतु दोनों का प्रभाव दिखाई देगा।
Aaj Ka Ank Jyotish 25 October: कौन सा अंक दिलाएगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज आपके लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। शेयर बाजार में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सुनहरा
अंक 2
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर बनेगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – लाल
अंक 3
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, हालांकि व्यर्थ की यात्राएँ संभव हैं। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें क्योंकि लाभ सीमित रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और नए मित्र बनेंगे।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नीला
अंक 4
किसी सामाजिक समारोह या पार्टी में शामिल हो सकते हैं। झूठे आरोपों या विवादों से सावधान रहें। नई योजनाएँ बनेंगी लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नारंगी