अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 05 अगस्त 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज कार्यक्षेत्र में कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। जीवनशैली में बदलाव लाएंगे। आपका जीवनसाथी अच्छा सहयोग करेगा। आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित कार्य बिना अवरोध के पूर्ण हो सकते हैं। आप यात्रा भी कर सकते हैं, लेकिन यात्रा ज्यादा फायदेमंद नहीं होगी।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – नीला।
अंक – 2
व्यापार से संबंधित जातकों के लिए यह बेहतरीन समय है। अधिक व्यस्तता के कारण थका हुआ महसूस करेंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करेंगे। आज का दिन शुभ और संपत्तिदायक साबित होगा। आपकी प्रतिभा उभर कर सामने आएगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लेमन।
अंक - 3
आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। घर में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। बच्चों के साथ घूमने–फिरने मौज-मस्ती का कार्यक्रम बना सकते हैं। नए संबंध की बजाय पुराने ही अनुबन्ध होंगे। माता-पिता आदि के स्वास्थ्य की समस्या आपकी चिंता का कारण हो सकती है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – मैजेंटा
अंक – 4
आज आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। घर परिवार, व्यवसाय और नौकरी में तालमेल बैठेगा। आज समय को आप अपनी जरूरत के आधार पर समायोजित कर पाएंगे। परिवार एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा