नाग पंचमी हिन्दू धर्म का पावन पर्व है। इस दिन नाग देवता की पूजा विधि-विधान से की जाती है। हर साल यह पर्व श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह त्योहार 13 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस साल की नाग पंचमी विशेष शुभ योग में मनाई जाएगी। लगभग 108 वर्षों के बाद नाग पंचमी पर दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। नाग पंचमी के दिन शुभ योग बनने से जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष है उनके लिए यह पर्व बहुत ही शुभ रहेगा। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से राहु-केतु के बुरे प्रभाव एवं कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। नाग देवता की पूजा के साथ भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
Nag panchami 2021 Upay 2021: नाग पंचमी के ये उपाय जगा देंगे आपका सोया भाग्य, जरूर आजमाकर देखें
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन