फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में इस तरह से मोरपंख रखने से चमकेगी आपकी किस्मत, बनी रहेगी धन की बरकत

Sun, 13 Dec 2020 07:24 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 13 Dec 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Measures of peacock feathers to bring prosperity to your home
मोरपंख के उपाय (प्रतीकात्कम तस्वीर)

मोरपंख को हिंदू धर्म में पूजनीय दृष्टि से देखा जाता है क्योंकि मोरपंख को भगवान कृष्ण अपने माथे पर धारण करते हैं। मंदिरों में पूजा करते समय मोरपंख के पंखे का उपयोग किया जाता है। इसकी हवा से वातारण में शुद्धता आती है। मोरपंख का उपयोग कई बार नजर उतारने के लिए भी किया जाता है। आज के समय में घर को सजाने के लिए भी लोग मोरपंख का उपयोग करते हैं। वास्तु में मोरपंख का उपोयग वास्तु दोष को दूर करने कि लिए किया जाता है। मोरपंख घर में रखने से ग्रह के दुष्प्रभावों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। इसके अलावा भी लोग तंत्र-मंत्र के कार्यों को सिद्धि करने के लिए मोरपंख का प्रयोग करते हैं। आज हम जानेंगे कि कैसे आप मोरपंख का उपयोग करके अपना भाग्योदय कर सकते हैं एवं अपने घर में बरकत ला सकते हैं। 

Measures of peacock feathers to bring prosperity to your home
peacock feather - फोटो : social media

घर में मोरपंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। अपने घर में मोरपंख को इस तरह से लगाएं कि जहां सभी आने-जाने वालो की नजर उस पर पड़ती रहे। माना जाता है कि इससे आपके घर की सारी नकारात्मक शक्तियाँ नष्ट हो जाती हैं। जिससे आपके जीवन में आने वाली दिक्कते दूर होने लगती हैं।

Measures of peacock feathers to bring prosperity to your home
मोर पंख - फोटो : pinterest
अगर आपको पैसों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है तो अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में मोरपंख लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इस स्थान पर मोरपंख इस तरह से लगाएं कि उसके ऊपर किसी की नजर न पड़े। इस उपाय को करने से आपके घर में पैसे की बरकत होने लगती है और धन टिकने लगता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Measures of peacock feathers to bring prosperity to your home
मोर पंख के अचूक उपाय

तिजोरी में मोरपंख रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर मोरपंख रख दें माना जाता है कि इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपकी आय में 10 गुना बढ़ोत्तरी होने लगती है। 

विज्ञापन
Measures of peacock feathers to bring prosperity to your home
feather

अगर पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाना है तो शयनकक्ष में मोरपंख का जोड़ा लगाना चाहिए। जिन कपल्स के बीच अनबन हो उन्हें अपने कमरे में मोरपंख जरूर लगाना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर होगी और वातावरण सकारात्मक बनेगा, जिससे दोनों के बीच झगड़े समाप्त होंगे और प्रेम बढ़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed